फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Boy dipped in the River Yamuna

ननिहाल आया मासूम यमुना नदी में डूबा

Sun, 15 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 15 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Boy dipped in the River Yamuna
मृत बच्चे के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांव धौरहरा स्थित ननिहाल आए 10 साल के मासूम की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोर शव निकाल पाए। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह घर के इकलौता चिराग था।

विज्ञापन


चांदपुर थानाक्षेत्र के रिस्पी के डेरा निवासी सरनाम निषाद सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी गर्भवती पत्नी रामदेवी 15 दिन पहले मायके धौरहरा आई थी। यहीं उसने एक बच्ची को जन्म दिया। रामदेवी के पिता रघुवीर निषाद ने बताया कि शनिवार को सुबह नौ बजे उनका नाती मनीष पड़ोसी लड़कों के साथ यमुना नदी में नहाने चला गया।
विज्ञापन


वह नदी में डूब गया और उसके साथी घर आ गए। काफी देर तक न दिखने पर जब खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह डूब गया है। तुरंत ग्रामीणों व गोताखोरों को लेकर यमुना नदी पहुंचे। वहां गोताखोरों ने शव निकाला तो उनकी चीख निकल गई। वह दो बहनों के बीच घर का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर मनीष के शव का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में उसी यमुना नदी में किया गया। मनीष की मौत ने कभी खुशी-कभी गम की कहावत को चरितार्थ कर दिया। वह अपनी बड़ी बहन मोनी से छोटा था उसकी मां ने एक छोटी बहन को जन्म दिया है, छठी शुक्रवार को बाजे-गाजे के साथ मनाई गई थी। किसी को नहीं पता था कि शनिवार का दिन उनके लिए इतना बड़ा गम लेकर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed