फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bkandha organically hectic raids , two arrested

बकंधा बवाल में ताबड़तोड़ छापेमारी, दो गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 09 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bkandha organically hectic raids , two arrested

सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा में सांप्रदायिक बवाल

विज्ञापन
के आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। दो युवकों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में आधा दर्जन जगहों पर टीम भेजी गईं।

गौरतलब रहे कि पिछले माह मूर्ति विसर्जन के दौरान बकंधा गांव में दो पक्षों के बीच सांप्रदायिक बवाल हो गया था। पुलिस ने किसी तरह से हालातों पर काबू पा लिया था। पुलिस ने शनिवार की रात आरोपियों की तलाश शुरू कराई।

बकंधा गांव से शाकिर पुत्र रफीक और आकिल पुत्र वजीर अली को गिरफ्तार किया। इसमें शाकिर को पुलिस ने पहले ही नामजद कर दिया था। जबकि अज्ञात में आकिल को प्रकाश में लाकर नामजद किया है।

पुलिस ने सनगांव, पहाड़ीपुर, सूपा, नउवाबाग समेत आधा दर्जन ठिकानों में छापेमारी की। जहां पर कोई आरोपी गिरफ्त में नहीं चढ़ सका। इलाकों में दहशत का माहौल है।

सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के नामजद सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल दो ही लोग गिरफ्तार किए जा सके हैं। बवाल के आरोप में गिरफ्तार आकिल ने बताया कि पुलिस को छापेमारी के दौरान वह गांव में घूमते मिला था।

पुलिस ने उसका नाम पता पूछकर छोड़ दिया था। इसके बाद दोबारा उसे वापस बुलाया और गिरफ्तार किया है। घटनाकांड में नामजद आरोपी अकील पुत्र नजीर है। पुलिस ने उसी नाम के संदेह में मुझे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed