{"_id":"5c02de4fbdec2241641d404c","slug":"bike-bitten-by-dividers-father-s-death-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से भिड़ी बाइक, पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से भिड़ी बाइक, पिता की मौत, बेटा घायल
fatehpur
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की रोशनी से चकाचौंध होकर बाइक सवार पिता-पुत्र शनिवार देर शाम डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में पिता की मौत हो गई, बेटा घायल है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज निवासी महेश विश्वकर्मा (50) अपने बेटे शानू (20) को लेकर मलवां की ओर रिश्तेदारी में गए थे। लौटते समय हाईवे पर नउवाबाग के पास सामने से ट्रक की रोशनी से महेश बाइक लेकर अनियंत्रित हो गए। डिवाइडर की दीवार से बाइक जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। मौके पर महेश को मृत देखकर पुलिस को सूचना दी। आंखों के सामने पिता की मौत देख शानू बदहवास हो गया। जेल चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी व आबूनगर चौकी इंचार्ज कालिका सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने हाईवे से शव को हटवाकर यातायात बहाल कराया। चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगा होना चाहिए। सामने से बड़े वाहनों की रोशनी के कारण बाइक चालक को स्पष्ट नहीं दिखा। तभी हादसा हुआ है। हेलमेट लोकल क्वालिटी का होने की वजह से टूट गया।