फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Beau neck sand wife killed

बांका से गर्दन रेत कर पत्नी को मार डाला

Sat, 05 Nov 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Beau neck sand wife killed
- पिपरहा गांव में हत्यारोपी पति के घर के बाहर लगा मजमा - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के पिपरहा गांव में शुक्रवार दोपहर युवक ने अपनी पत्नी की बांका से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद घर से भाग निकला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन



गाजीपुर खुर्द गांव के मजरे पिपरहा निवासी मंगल पासवान का बड़े बेटा राजकुमार उर्फ गुड्डू शराब पीता था। उसकी पत्नी रेखा(32) इसका विरोध करती थी। शुक्रवार दोपहर दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए राजकुमार ने घर में मछली काटने के लिए रखा बांका उठाया और पत्नी की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन



खून से लथपथ रेखा वहीं गिर पड़ी और दम तोड़ दी। इसके बाद राजकुमार घर से भाग निकला। मां को लहुलूहान देख घर के बाहर बैठा उसका बेसा राहुल व बेटी अंजू चीखने लगे। इस पर पड़ोसी जुट गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुल्तानपुर घोष एसओ हेमंतश्री ज्ञान दुबे ने बताया कि नशेबाजी करने से रोकने पर युवक ने पत्नी की हत्या कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed