फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Banker and doctor's houses to steal

बैंककर्मी और डाक्टर के घरों में चोरी

Sat, 30 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 30 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Banker and doctor's houses to steal
ताले की जगह कुंड़ी काटने पर देखते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

हरिहरगंज चौकी क्षेत्र नप्पीहाता इलाके  में मकान के सात दरवाजे की कुंडी काटकर चोर लाखों का माल बटोर ले गए। चोरी एक ही मकान में ही रहने वाले बैंक कर्मी व डॉक्टर के घरों में हुई। इलाकाई लोगों में दिन में भी सुरक्षित न होने का भय दिखा।

विज्ञापन


कोऑपरेटिव बैंक कर्मचारी आरएस यादव का नप्पीहाता के पीछे गली में मकान है। उनके बाहर के कमरे में जिला अस्पताल में तैनात मानसिक रोग चिकित्सक ललित प्रताप सिंह किराए पर रहते हैं। बैंककर्मी अपनी पत्नी के साथ तीन दिन पहले जौनपुर परिवार में आयोजित शादी समारोह में गए थे। शुक्रवार की सुबह डॉक्टर अस्पताल चले गए।
विज्ञापन


दोपहर को करीब ढाई बजे वापस कमरे में आए और गेट का ताला खोलकर अंदर गए। ठीक सामने वाले अपने कमरे की कुंडी कटी देख हैरान रह गए। बैंक कर्मी के दरवाजे की भी कुंडी कटी देखी। खबर पर कोतवाल आरके पांडेय पहुंचे। कोतवाल बैंक कर्मी के कमरे के अंदर पहुंचे तो दूसरे कमरे की कुंडी कटी मिली। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगन के पीछे बेडरूम में दो अटैचियां खुली पड़ी थीं। कमरे में ही अलमारी का लॉक टूटा पड़ा था। अलमारी सामान से खाली थी। पुलिस ने बैंक कर्मी से मोबाइल पर बातचीत की और चोरी की खबर दी। बैंक कर्मी ने पुलिस को कीमती जेवरात, नगदी रखे होने की जानकारी दी।


उधर, डाक्टर ने बताया कि कमरे से दस हजार रुपये की नगदी, पचास हजार रुपये कीमत की रोलेक्स और टैगवैट कंपनी की कलाई घड़ी चोरी की गई है। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि बैंक कर्मी के आने के बाद चोरी सामान की सूची तैयार की जाएगी। जिससे चोरी कितने की हुई यह ज्ञात हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed