फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Badmash shot Saraf

बदमाशों ने सराफ को गोली मारी

Mon, 24 Jul 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 24 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Badmash shot Saraf
गोली से घायल सराफ। - फोटो : अमर उजाला

बिंदकी (फतेहपुर)। बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफ को गोली मार दी। सराफ ने दिलेरी दिखाई और जेवरात भरा बैग पकड़ कर लटक गया। तब तक आसपास के लोग दौड़ पडे। खुद को घिरता देख बदमाश भाग निकले। सराफ को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने कानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

बिंदकी कस्बे के नमकाही गली निवासी ज्ञानेंद्र कुमार सोनी की ललौली कस्बे में सराफा की दुकान है। वह रोज की तरह दुकान बंद कर बस से घर लौट रहे थे। शाम करीब पौने सात बजे वह नगर के गांधी चौराहा पर बस से उतरे और पैदल ही घर की ओर जाने लगे।
विज्ञापन


वह व्यापारी अनूप अग्रवाल के घर के सामने पहुंचे थे कि पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने तमंचा सटा कर जेवर भरा रुपया छीनने की कोशिश की। ज्ञानेंद्र ने विरोध किया तो फायर झोंक दिया। गोली सराफ के बाएं हाथ में लगी। इसके बाद भी उसने हिम्मत दिखाई और बैग नहीं छोड़ा। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़ पडे। इस पर बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। आसपास के लोगों ने व्यापारी को सीएचसी में भर्ती कराया। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ अभिषेक तिवारी ने पूछताछ की। सराफ ने बताया कि बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। इस दौरान उसकी हालत देख चिकित्सक ने कानपुर रेफर कर दिया। इधर, सराफ को गोली मारने की सूचना मिलते ही कुछ देर में सीेएचसी में अन्य व्यापारी भी पहुंच गए। व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed