फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   at gun point robbers looted cash and jewellery, in panic house owener dead

तमंचे के बल पर नकदी व जेवर लूटे, दहशत में एक की मौत

Sun, 15 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 15 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
at gun point robbers looted cash and jewellery, in panic house owener dead

कोतवाली क्षेत्र के खजुहा में शुक्रवार की रात तमंचे के बल लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने घर से नकदी समेत एक लाख के जेवर लूट लिए। घटना से दहशतजदा बीमार घर के मुखिया की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते में रास्ते में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की बेटी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन करने पहुंचे एसपी सालिगराम वर्मा ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन


कसबे के कुंजरहरी गली निवासी रज्जन राईन (62) पुत्र बकरीदी ने अपने खेतों के पास एक मकान और बनवा रखा है। शुक्रवार की रात वह पत्नी महबूबन, पुत्री जमीला और सलमा के साथ सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात लगभग 11 बजे तीन तंमचाधारी बदमाश बरामदे के रास्ते घर घुसे। वृद्ध के साथ सो रहे नाती आवेश को दबोच लिया। चीख पुकार सुनकर दूसरे कमरे में सो रही बेटी व पत्नी ने आवाज दी तो वृद्ध ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया, लेकिन दोनों बाहर आ गईं।

बदमाश कमरे में घुस गए। तमंचों के बल पर जान से मारने की धमकी दी और बक्सों के ताले तोड़ डाले। बक्से में रखे 22 हजार रुपये नगदी सहित सोने का हार, झुमकी, चांदी की पायल समेत लगभग एक लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए। करीब एक घंटे तक कहर बरपाने के बाद फरार हो गये।

रात को युवतियां बाग से भागकर कस्बे पहुंची और पुलिस को सूचना दी। चौकी पुलिस घटनास्थल की जांच पड़ताल कर रही थी, तभी रज्जन की अचानक हालत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। एसपी सालिगराम वर्मा और सीओ अनुराग दर्शन शनिवार को मौके पर पहुंचे।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी फिंगर प्रिंट लेकर सबूत जुटाए हैं। मृतक की पुत्री जमीला की तहरीर पर पुलिस ने बहनोई फरीद के पिता वहीद और छोटे भाई जुनैद समेत तीन लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज किया है।


तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसलिए लूटपाट की गई है। सदमे में पिता की मौत हुई है।

इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत बीमारी के कारण होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मान रही कि बदमाशों की वृद्ध में काफी दहशत रही है। वह चाय के कप को भी ठीक से पकड़ नहीं पा रहा था। दहशत और बीमारी मौत की वजह बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed