{"_id":"80bbf02e3d7ae5b36199618b86390a55","slug":"animalism-with-innocent-reached-home-coverd-in-blood-accused-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से हैवानियत, खून से लथपथ घर पहुंची, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम से हैवानियत, खून से लथपथ घर पहुंची, आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 12 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
रविवार सुबह शौच क्रिया को गई पांच साल की मासूम के साथ दरिंदे ने हैवानियत कर डाली। कोहरे का फायदा उठाकर एक अज्ञात शख्स ने बच्ची दबोच लिया और उसके नाजुक अंग को जख्मी कर दिया। बच्ची को खून से लथपथ देखकर वह भाग निकला।
विज्ञापन
रक्तरंजित हालत में घर पहुंची मासूम ने परिजनों को आपबीती बताई। मासूम का जिला महिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डाक्टर के मुताबिक मासूम की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में एक बच्ची सुबह करीब आठ बजे अपने घर के पीछे प्लाट पर नित्य क्रिया के लिए गई थी। उसी समय एक बाइक सवार मौके पर पहुंचा। उसने पहुंचते ही बच्ची को बुरी नीयत से दबोच लिया।
विज्ञापन
बच्ची ने शोर भी मचाया किंतु दरिंदे ने बच्ची के मुंह में रुमाल ठूंस दिया। इसके बाद उसने हैवानियत की हदें पार कीं। मासूम को रक्तस्त्राव होते देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
बच्ची खून से लथपथ चीखती हुई घर पहुंची और घटना की जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन पीड़ित पक्ष के लोग मासूम को लेकर कोतवाली पहुंचे।
पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए महिला चिकित्सालय भेजा। डा. शिवानी वाजपेयी ने मासूम का मेडिकल किया। डाक्टर ने बताया कि मासूम की हालत गंभीर है। उसके नाजुक अंग को बुरी तरह चोट पहुंचाई गई है।
चौबीस घंटे बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मासूम के परिजनों ने बताया कि सुबह कोहरे के कारण धुंध थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी सड़क पर बाइक खड़ी कर मासूम के साथ घटना की।
कोतवाल केके यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई है।