फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   along with stolen bikes main accused was nabbed by police

चोरी की बाइकों समेत मास्टरमाइंड को धरा

Thu, 08 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 08 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
along with stolen bikes main accused was nabbed by police

धाता(फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के गलेहरा नहर पुलिया के पास बुधवार भोर पहर वाहन चोर गिरोह के मास्टरमाइंड को दबोचकर गैरजनपदों से चोरी बाइकों को बरामद किया है। पुलिस ने शातिरों के सहआरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू की है। पुलिस को दो माह पहले घटी एक चोरी की घटना से शातिरों का सुराग मिला है।

विज्ञापन

धाता थानेदार आनंद कुमार सिंह ने साबिर ऊर्फ शब्बीर पुत्र जलील निवासी सालेपुर थाना करारी जिला कौशांबी को गिरफ्तार किया है। वह चोरी की हीरो हांडा सीडी डीलक्स बाइक से कस्बे में भोर पहर घूमते पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ की। एसओ ने बताया कि आरोपी साबिर ने खसेरवा गांव से दो माह पहले शारदा प्रसाद के घर से बाइक, मोबाइल और दस हजार रूपये चोरी किये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उस मोबाइल को ट्रैस करने में जुटी थी। जब आरोपी पकड़ा गया तो उससे मोबाइल बरामद हो गया। इससे पुलिस को आरोपी के खिलाफ ठोस सुराग मिल गया।

कड़ी पूछताछ के दौरान रमपुरवा गांव से नलकूप के कमरे में डंप चोरी की पांच बाइक बरामद कराई। इस तरह से पुलिस को छह बाइकें चोरी की बरामद हुईं। दो बाइकें  कौशांबी, चित्रकूट की एक, इलाहाबाद की एक होने पुष्टि हो गई है।

आरोपी का दूसरा साथी आकाश पटेल पुत्र नंदन निवासी मकंधा थाना सराय अकिल कौशांबी को एक जनवरी को कौशांबी पुलिस के हत्थे चढ़ा था। उसके खिलाफ छह चोरियों के मामले दर्ज हुये हैं।


पुलिस को बाकी दो अन्य कौशांबी के ही आरोपियों की तलाश है। चारों शातिर बाइक चोरों के गैंग को साबिर ही चला रहा था। एसपी विनोद कुमार सिंह ने गुडवर्क के लिये थाना पुलिस और सर्विलांस टीम को पांच हजार का नकद पुरस्कार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed