{"_id":"5910c45d4f1c1b3b5485210b","slug":"all-accused-arrested-in-raju-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू हत्याकांड के सभी आरोपी दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजू हत्याकांड के सभी आरोपी दबोचे गए
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
Updated Tue, 09 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद (फतेहपुर)। ससुराल आए राजू को मौत के घाट उतार कर फरार चचिया ससुर और दो साले सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने एक आरोपी साले को घटना के दिन रविवार को ही पकड़ लिया था। इस तरह अब इस हत्याकांड के सारे आरोपी दबोचे जा चुके हैं। पुलिस ने चारों को लिखा पढ़ी के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी भूरेलाल के बेटे राजू की ससुराल जहानाबाद थाना क्षेत्र के बद्री का पुरवा गांव में थी। वह अपने छह महीने के बेटे अमन के मुंडन संस्कार का न्योता देने ससुराल आया था। यहां ससुर और चचिया ससुर में विवाद के दौरान राजू की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज कर कल्लू को रविवार रात हिरासत में ले लिया था। एसओ अरविंद गौतम ने बताया कि सोमवार सुबह मुख्य अभियुक्त संतोष के साथ उसके भतीजे रवि और लाला उर्फ धर्मेंद्र को चिल्ली मोड़ से पकड़ा गया। इनके पास से रकम की बरामदगी नहीं हुई है।
विज्ञापन