{"_id":"5828b3dd4f1c1bc932b3bf1e","slug":"after-the-beating-death-of-a-neighbor-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की पिटाई के बाद युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी की पिटाई के बाद युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
डारी खुर्द गांव में बेटे की मौत के बाद रोती-बिलखती मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डारी खुर्द गांव में रविवार को एक युवक को उसके ही पड़ोसी ने जमकर पीटा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मामला घर के बाहर नशे में गालीगलौज करने पर बढ़ा था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।
बताया गया कि बकेवर थानाक्षेत्र के डारी खुर्द गांव निवासी किसान देवीदीन के बड़े अविवाहित बेटे नयन सिंह यादव (30) को नशे की लत थी। परिवार में नयन की मां, एक विवाहित बहन और छोटा भाई हैं। पिता ने बताया कि सुबह वह घर से शौच के लिए निकला था। दो घंटे बाद लौटा तो नशे में। घर के दरवाजे पर खड़ा होकर अपने में बड़बड़ाते हुए गाली दे रहा था। कुछ ही दूर पर खड़े आरोपी बलराम सिंह को यह बात नागवार गुजरी। बलराम ने गुस्से में पूछा कि किसे गाली दे रहे हो तो पता नहीं क्यों बेटे ने कह दिया तुम्हें ही।
इतना सुनते ही बलराम हमलावर हो गया और उसने बेटे को मुक्के मारे। जब तक वह चिल्लाता और परिवार के लोग बाहर निकलते, नयन सिंह पिटाई से निढाल होकर चारपाई पर बैठ गया। कोई कुछ समझ पाता तब तक प्राण पखेरू उड़ गए। बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं आरोपी हालात को भांप भाग निकला। बकौल देवीदीन कुछ ही देर में सूचना पाकर पुलिस भी आ गई। उसने बलराम के खिलाफ तहरीर दी है। बेटे की मौत पर उसकी मां शकुंतला बिलखती और आरोपी को कोसती रही। दूसरी ओर बकेवर एसओ विनोद कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर में अल्कोहल निकला है। पिटाई से चोट की बात सामने आई है। छानबीन की जा रही है। यह पता चला है कि नयन अक्सर शराब पीकर गाली गलौज किया करता था। यह भी सही है कि उसे पीटा गया है। इसी बिनाह पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।