{"_id":"594eb41e4f1c1bd45b8b4909","slug":"accused-of-killing-teenager-on-tree-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटके मिले किशोर की हत्या का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटके मिले किशोर की हत्या का आरोप
फतेहपुर
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
hanged
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर थाना क्षेत्र के सरकं डी ग्राम पंचायत के मजरे मुन्ना तिवारी का डेरा गांव में शिवकरन उर्फ गोलू (15) की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। एसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है।
मुन्ना तिवारी का डेरा निवासी दारा निषाद के बेटे शिवकरन उर्फ गोलू का 15 जून को जंगल में पेड़ पर रस्सी के फंदे से शव लटकता मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। दारा निषाद ने बताया कि बेटा घटना के दिन जंगल में मवेशी चराने गया था। उसने गांव के छोट्टन, इंद्राज, खुट्टुल, शिवप्रकाश और राममहेश पर एक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी खुन्नस में आरोपियों ने बेटे को जंगल में पकड़ लिया था। वहीं अंगौछे से गला कसकर पेड़ में लटका दिया। थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।