फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Abducted child thrown in Ganga

बच्चे को अगवा कर गंगा में फेंका

Fri, 25 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 25 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Abducted child thrown in Ganga

बहन से छेड़खानी का बदला लेने के लिए एक युवक ने सात साल

विज्ञापन
इंतजार किया। बुधवार शाम को मौका मिलने पर उसने नौ साल के बच्चे को अगवा कर डलमऊ पुल से गंगा नदी में फेंक दिया। सुराग मिलने पर पुलिस ने जब इस युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। पुलिस और गोताखोरों ने गुरुवार को नदी में जाल डाला, नाव से भी तलाश की, पर बच्चे का कुछ पता नहीं चला। अब शुक्रवार को स्टीमर लगाकर बच्चे की तलाश कराई जाएगी।

मामला ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के आजाद नगर मुहल्ले का है। यहां रहने वाले शराब ठेके के सेल्समैन नरेंद्र यादव का इकलौता बेटा कुंदन सेवाश्रम स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है।

वह बुधवार शाम खेलने के लिए अपने पुराने घर विजय नगर गया था। वहीं से लापता हो गया। पिता को बेटे के अगवा होने के बारे में तब पता चला जब उनके पास देर रात फिरौती के लिए फोन आया।

नरेंद्र ने फोन करने वाले की आवाज पहचान ली उसे यह अहसास नहीं होने दिया। नरेंद्र के मुताबिक उसने फोन करने वाले शख्स को चेताया कि बेटा वापस कर दे, नहीं तो पुलिस को सूचना दे देगा। इस पर फोन कट गया।

नरेंद्र ने गुरुवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि पुलिस ने जिससे कॉल आई थी, उस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर पड़ताल शुरू की। लोकेशन पर आरोपी सोनू यादव को उठा लिया गया।

पूछताछ में वह टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि कुंदन का पिता उसकी बहन के साथ छेड़खानी करता था। करीब पांच साल पहले बड़ी मुश्किल में वह बहन की शादी कर पाया। तभी से उसने नरेंद्र को सबक सिखाने की ठान ली थी।

उसने नरेंद्र को गुमराह करने के लिए फिरौती की मांग की थी। जब नरेंद्र ने पुलिस की धमकी दी तभी उसने बच्चे को नदी में फेंक दिया। एसपी ने बताया कि बच्चे की तलाश में लगी पुलिस टीम को रात तक सफलता नहीं मिली थी। शुक्रवार को नदी में स्टीमर लगाकर खोज कराई जाएगी।
--------------------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed