{"_id":"5cd47d9ebdec2207322626e6","slug":"91557429662-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइकों संग तीन को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी की बाइकों संग तीन को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। औंग पुलिस ने गुरुवार को तीन बाइक चोर पकड़े हैं। इनसे चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं। आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेजा।
पुलिस लाइन में एसपी कैलाश सिंह ने बताया कि औंग एसओ राकेश मौर्य व उनकी टीम ने यह गिरफ्तारी की है। उन्हें चौडगरा चौराहे की ओर से चोरी की बाइक लेकर कानपुर बेचने जाने की सूचना मिली थी। चौडगरा से पहले रामपुर गांव के पास संदिग्ध बाइक सवारों को भोर करीब साढ़े चार बजे रोका गया। बाइक के कागजात नहीं दिखा
पाने पर पूछताछ की तो चोरी की बाइक होने का खुलासा हुआ। आरोपी जाफरगंज थाना क्षेत्र के बसंतखेड़ा निवासी अशोक पटेल के बेटे शिवम, फिरोजपुर निवासी शिवराम के बेटे प्रवीन, बिंदकी के बाबूपुर निवासी रामकुमार के बेटे मोनू सिंह को पकड़ा गया है। एक बाइक बिंदकी कोतवाली, एक बकेवर थाने, तीसरी बाइक कानपुर नगर के आवास विकास से चुराई गई थी। कानपुर की बाइक पांच मई को चोरी हुई थी। बाकी दोनों को दो माह पहले चुराया गया था। औंग प्रतिनिधि ने बताया कि आरोपी शिवम कानपुर में एक फैक्ट्री का कर्मचारी है। मोनू भी उसी फैक्ट्री में काम करता है। प्रवीण गांव में रहकर डेरी संचालित करता है। आरोपी प्रवीन व मोनू ने बताया कि उन्होंने शिवम से छह-छह हजार रुपये में बाइक खरीदी है। शिवम काफी दिनों से बाइक चोरी कर रहा है। चोरी की बाइक को यह पांच से दस हजार रुपये में बेचता है। पुलिस ने तीनों को बाइक चोर बताते हुए जेल भेजा है।
फोटो संख्या एवं परिचय
1-सिमौर गांव में दीवार ढहने से फैला मलबा
दीवार ढहने से महिला की दबकर मौत
- दरवाजे पर सफाई करते समय हुआ हादसा
गाजीपुर (फतेहपुर)। घर की कच्ची दीवार ढहने से गुरुवार को मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो