फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सीओ ने की शिक्षक से लूट की जांच

सीओ ने की शिक्षक से लूट की जांच

Fri, 06 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सीओ ने की शिक्षक से लूट की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शिक्षक से हुई ेलूट की जांच में जहानाबाद पुलिस की हीलाहवाली की शिकायत पर बिंदकी सीओ को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। आरोप है कि जहानाबाद पुलिस ने आरोपियों का सिर्फ मारपीट में चालान किया था। एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने शिकायत को संज्ञान में लेकर सीओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

थाना क्षेत्र के कनेरा गांव निवासी कमल किशोर नरैनी गांव स्थित प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। स्कूल के निर्माण में लगे मजदूरों के लिए वे रविवार को बाइक से पत्तल लेकर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवारों ने पीटकर उनसे 11 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन


कमल किशोर का कहना है कि 100 नंबर पर सूचना के बाद पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को पकड़ लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों सुनील कुरील और शिवम यादव निवासी बसफरा का सिर्फ शांति भंग में चालान किया। इस पर पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी श्रीपर्णा गांगुली से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर सीओ बिंदकी पीयूष कांत राय को मामले की जांच सौंपी गई। सीओ गुरुवार की दोपहर मौके में पहुंचे। इलाकाई लोगों से पूछताछ की। पीड़ित को भी बुलाया और उसके बयान दर्ज किए।

अ-फालोअप
सीओ ने की शिक्षक से लूट की जांच
जहानाबाद पुलिस ने आरोपियों का सिर्फ शांतिभंग में किया चालान
शिक्षक ने एसपी से की थी शिकायत, 11 हजार रुपये लूटने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed