{"_id":"596377bd4f1c1b450a8b4794","slug":"91499690941-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर मोबाइल की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध लगाकर मोबाइल की दुकान में चोरी
Updated Mon, 10 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (ब्यूरो)। शहर के शादीपुर चौराहा पर मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर चोर हजारों रुपये के मोबाइल चुरा ले गए। दुकानदार को सुबह जानकारी हुई। शहर के तांबेश्वर नगर निवासी अमित श्रीवास्तव की शादीपुर चौराहा में ओम साईं टेलीकाम नाम से दुकान है। बकौल अमित, रविवार रात वह दुकान का शटर बंद कर घर गए थे। उन्हें सुबह मोबाइल पर पड़ोसी दुकानदार ने जानकारी दी। मोबाइल के खाली डिब्बे बाहर पड़े थे। वह कानपुर से 50 हजार रुपये के मोबाइल लेकर आए थे। सेंध संकरी लगाने की वजह से दूसरी साइड की रैक पर रखे कुछ मोबाइल बच गए। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि चोरी का खुलासा करने के लिए टीम लगा दी गई है।
फोटो संख्या व परिचय-
12- शादीपुर चौराहा स्थित ओम साईं टेलीकाम में लगाई सेंध।
सेंध लगाकर मोबाइल की दुकान में चोरी
विज्ञापन
फोटो संख्या व परिचय-
12- शादीपुर चौराहा स्थित ओम साईं टेलीकाम में लगाई सेंध।
सेंध लगाकर मोबाइल की दुकान में चोरी