फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   फेरीवाले की संदिग्ध हालात में मौत

फेरीवाले की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 20 Mar 2019 09:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
फेरीवाले की संदिग्ध हालात में मौत
बिंदकी(फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मिस्सी गांव में बुधवार को तड़के रामलीला मंचन के दौरान फौजी की रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग में दो लड़कियां गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी फौजी को हिरासत में ले लिया है। शस्त्र लाइसेंस व आयोजकों के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मिस्सी गांव में मंगलवार की रात रामलीला का मंचन हो रहा था। धनुष भंग लीला का मंचन बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। श्रीराम-सीता स्वयंवर की लीला के दौरान गांव के फौजी उमेश चंद्र तिवारी ने रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली बाएं दिशा में भीड़ की ओर चल गई। घटना में राजबहादुर की बेटी अल्का उर्फ जय कुमारी (14) और राममिलन की बेटी सोनिका (17) घायल गोली लगने से घायल हो गईं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सोनिका की बहन आरती ने बताया कि गोली बहन की पीठ में लगी है। अल्का के माथे को छूकर निकली है। घायल लड़कियों को फौजी व परिजन नर्सिंग होम लेकर गए। प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रिवाल्वर से कई राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि फौजी की जम्मू में तैनाती है। उसकी छह माह के लिए ड्यूटी पुणे के कमांड ऑफिस में हुई थी। एक माह की छुट्टी लेकर घर आया था। उसका शस्त्र लाइसेंस जम्मू कश्मीर से बना होना सामने आया है। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं थी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मिस्सी गांव में रामलीला मंचन के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस पर सवालिया निशान लगने लगे है। बड़ी चूक यही सामने आ रही है कि हजारों की भीड़ वाले आयोजन की पुलिस को भनक ही नहीं थी। साथ ही यह आयोजन चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन दायरे में भी आ सकता है। वहीं, गोली लगने से लड़कियों की जान भी जा सकती थी। घटना के बाद पुलिस कई बिंदुओं की छानबीन में जुटी है।

मिस्सी गांव मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। माहौल को देखते हुए लाउडस्पीकर से होने वाले धार्मिक कार्यक्रम के लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति ली जानी चाहिए। लेकिन इसकी किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। कार्यक्रम मंगलवार की शाम से शुरू हो गया था, पूरी रात कार्यक्रम चला। गोली न चलती तो शायद सुबह कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी कोई सवाल नहीं उठता। प्रकरण में चुनाव आचार संहिता के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आयोजनकर्ता फौजी उमेश चंद्र तिवारी है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आयोजन की अनुमति नहीं थी। आयोजन की अनुमति होने पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है। फौजी का लाइसेंस जम्मू से बना है। लाइसेंस जिले में चढ़ा नहीं है। सारी विधिक कार्रवाई आरोपी पर की जाएगी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed