फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हत्यारोपी तलाशने कानपुर गई टीम मायूस हो लौटी

हत्यारोपी तलाशने कानपुर गई टीम मायूस हो लौटी

Mon, 18 Mar 2019 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी तलाशने कानपुर गई टीम मायूस हो लौटी
फतेहपुर। पैतृक संपत्ति बेचने का विरोध करने पर पत्नी की हत्या कर भागे आरोपी को पुलिस एक हफ्ते बाद भी नहीं ढूंढ सकी। तलाश में कानपुर गई टीम मायूस होकर लौट आई। पुलिस ने मैनेज सिस्टम का फंडा इस्तेमाल किया लेकिन वह भी कारगर नहीं रहा।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुर गांव निवासी अमरपाल ने आठ मार्च की रात पत्नी सविता देवी (35) लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। उसके बाद आत्महत्या दर्शाने के लिए फांसी के फंदे पर शव को लटकाने का प्रयास किया था। अमरपाल पैतृक जमीन को बेचना चाहता था। अमरपाल के नशे के लती का होने के कारण उसके पिता ने
विज्ञापन


जमीन सविता को रजिस्ट्री कर दी थी। किसी तरह से सविता दो बच्चों का पालन पोषण करती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंर्जरी से मौत होने का खुलासा हुआ। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस ने बिरादरी के लोगों का सहारा लिया। उनके भी हत्यारोपी संपर्क में नहीं आया। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए कई तरह से घेराबंदी की। कुछ नजदीकी लोगों को भी धरपकड़ की। पुलिस को आरोपी के कानपुर में शनिवार को होने की लोकेशन मिली। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में शनिवार रात को कानपुर रवाना हुई। वहां से भी खाली हाथ लौटना पड़ा। अब पुलिस ने उसके कोर्ट में हाजिर होने का अनुमान लगा रही है। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी मोबाइल नहीं रखता है। उसके संपर्क सूत्रों को खंगाल कर छापेमारी की जा रही है। उसके जहां भी होने का पता लगता है। वहां छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed