{"_id":"5b7efe8242c79246627ab383","slug":"81535049346-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल टप्पेबाजी, उड़ा लिए 40 हजार रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल टप्पेबाजी, उड़ा लिए 40 हजार रुपए
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। ललौली में स्टेट बैंक के एटीएम मशीन से भाभी का कार्ड लेकर पैसा निकालने गए युवक को झांसे में लेकर टप्पेबाजों ने उसका कार्ड बदल दिया। इसके बाद उससे 40 हजार रुपये निकाल लिए। भाभी के मोबाइल में मैसेज पहुंचने पर ठगे जाने की जानकारी हुई। पीड़ित शख्स ने थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी श्यामू भाभी गीता देवी का एटीएम कार्ड लेकर नगर के ललौली रोड स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में पैसा निकालने पहुंचा था। जब वह पैसा निकालने के लिए एटीएम के अंदर घुसा तभी टप्पेबाज भी पीछे से आ गया। उसने सहायता करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदल दिया। जब पैसा नहीं निकला तो युवक एटीएम के बाहर निकल गया। उधर, टप्पेबाज ने 20-20 हजार रुपये दो बार में कुल 40 हजार
रुपये निकाल लिए। भाभी के मोबाइल पर मैसेज पहुंचा, तब जानकारी हुई। श्यामू ने घर लौटकर बताया था कि एटीएम से पैसे नहीं निकले। भाभी-देवर ने पुलिस के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने टप्पेबाज को तलाश लेने का भरोसा दिया। पांच दिन पहले भी नगर के ललौली रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से टप्पेबाजों ने इंजीनियरिंग छात्र से दस हजार रुपये की टप्पेबाजी की थी। एटीएम में टप्पेबाजी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। कोतवाल एपी तिवारी ने बताया कि कानपुर नगर व कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कुछ टप्पेबाजों का पता चला है।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल 40 हजार रुपये निकाले
बैंक के आसपास टप्पेबाजी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में रोष
पांच दिन पहले एक्सिस बैंक के बाहर छात्र से हो चुकी टप्पेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो