फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   फैक्ट्री कर्मी को जहरखुरानों ने लूटा

फैक्ट्री कर्मी को जहरखुरानों ने लूटा

Mon, 01 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री कर्मी को जहरखुरानों ने लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। पंजाब से कमाकर घर लौट रहे फैक्ट्री कर्मी को प्राइवेट बस में जहरखुरानों ने लूट लिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी तक होश नहीं आया है।

असोथर थाना क्षेत्र के ऐझी गांव निवासी होरीलाल का बेटा अनिल कुमार (22) पंजाब के जालंधर में गत्ता फैक्ट्री में कर्मचारी है। वह छुट्टी पर घर लौट रहा था। मूरी एक्सप्रेस से शहर रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसके बाद प्राइवेट बस से गांव जा रहा था।
विज्ञापन


गाजीपुर बस स्टैंड के पास उसे बेहोशी की हालत में सुबह इलाकाई लोगों ने पड़ा देखा। उसके पास से एक मोबाइल मिला। मोबाइल के नंबरों पर भाई सुनील कुमार को सूचना दी। भाई और परिजन गांव से भागकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुनील कुमार ने बताया कि उसके पास नकदी, बैग, दो मोबाइल समेत अन्य सामान था। उन लोगों को एक मोबाइल मिला है। बाकी सारा सामान लूट लिया गया है। उसे बस में जहरखुरानों ने शिकार बनाया है। होश में आने के बाद ही वह घटना के बारे में बता सकेगा।

फैक्ट्री कर्मी को जहरखुरानों ने लूटा
हजारो रुपये, मोबाइल लूट ले गए
बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed