फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   असोथर क्षेत्र के 500 गांव में 36 घंटा से आपूर्ति बंद

असोथर क्षेत्र के 500 गांव में 36 घंटा से आपूर्ति बंद

Fri, 08 Feb 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
असोथर क्षेत्र के 500 गांव में 36 घंटा से आपूर्ति बंद
असोथर (फतेहपुर)। कस्बा के उपकेंद्र की आपूर्ति 36 घंटा से बंद है। इससे क्षेत्र के करीब 500 गांव प्रभावित हैं। संविदा कर्मी उपकेंद्र में ताला बंद कर हड़ताल में शामिल होने चले गए हैं। अवर अभियंता का भी कोई पता नहीं है। बिजली न मिलने से कस्बावासियों को पानी की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


उपकेंद्र के जरौली, असोथर, गाजीपुर, थरियांव और नरैनी फीडर से करीब 500 गांव में बिजली आपूर्ति होती है। यहां पर 14 संविदा कर्मचारी तैनात हैं। जो बुधवार को उपकेंद्र में ताला लगाकर हड़ताल में शामिल होने जिला मुख्यालय चले गए हैं। सुबह छह बजे से बिजली आपूर्ति बंद है। इससे 110 कारखाना (आटा चक्की, तेल
विज्ञापन


पेराई), 700 निजी नलकूप, 10 राजकीय नलकूप और 3500 घरेलू कनेक्शन हैं। साथ में कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्र में आधा दर्जन पानी की टंकी बनी हुई हैं। इससे लोगों के घरों में जलापूर्ति होती है। बिजली न आने की वजह से टंकी से जलापूर्ति नहीं हो रही है। 36 घंटा बीतने के बाद अवर अभियंता व सहायक अभियंता भी उपकेंद्र नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


गए हैं। वह भी बिजली सप्लाई बहाल कराना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। कस्बा के सुरेश कुमार ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई है। इनवार्टर भी बंद हो गया है। सुबह, शाम बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। राकेश कुमार ने बताया कि कस्बा में टंकी से जलापूर्ति होती है, लेकिन बिजली न आने की वजह से नल में 36 घंटो पानी नहीं आया है। हैंडपंप से पानी भरना पड़ता है। जयदेव सिंह ने बताया कि कस्बा के अलावा कौंडर, बौंडर, नरैनी, सातों गांव में पानी टंकी बनी हुई है। बिजली न आने की वजह से जलापूर्ति बंद है। सुनील कुमार ने बताया कि उपकेंद्र के जेई राकेश यादव न तो किसी का फोन रिसीव करते हैं और न ही उपकेंद्र में आते हैं। उपकेंद्र के कर्मचारियों से बात करते हैं और वहीं से अपनी ड्यूटी पूरी करते हैं।

इलाकाई लोगों को आरोप है कि जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी बिजली विभाग के जेई अपने कार्यक्षेत्र में नहीं रहते हैं। बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं को समाधान कराना भी मुनासिब नहीं समझते हैं। संविदा कर्मियों के हड़ताल में जाने से कस्बा के उपकेंद्र में ताला बंद है। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने कई बार अवर अभियंताओं को उपकेंद्र में रहने के निर्देश दिए हैं। फिर भी जेई जिला व तहसील मुख्यालय में रह कर ड्यूटी करते हैं।

---
विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता सरोज कुमार ने बताया कि संविदा कर्मियों का भुगतान कराने के लिए अधीक्षण अभियंता उनसे बात कर रहे हैं। संविदा कर्मियों के भुगतान की समस्या का समाधान होते ही बिजली व्यवस्था बहाल हो जाएगी।
13- असोथर उपकेंद्र में बंद ताला

असोथर के 500 गांव में 36 घंटा से आपूर्ति बंद
साढ़े तीन हजार घरेलू व 800 कामर्शियल कनेक्शन हैं
आधा दर्जन पानी की टंकियों से जलापूर्ति बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed