फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रैक्टर पलटने से चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत

ट्रैक्टर पलटने से चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत

Mon, 01 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत
खखरेरू(खागा)। फतेहपुर पीएसी अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की रविवार को ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। हादसे के समय वह ट्रैक्टर चलाकर खेतों की ओर जा रहा था। हादसे के बाद लोग वहां पहुंचे और उसे निकाला तो उसका दम टूट चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चीरघर भेजा।
विज्ञापन


खखरेरू थाना क्षेत्र के सैदपुर भूरुही गांव निवासी अभिलाष सिंह(45) पीएसी अस्पताल फतेहपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वहां के फार्मासिस्ट के सहयोगी के रूप में मदद भी करते थे। घर में पत्नी व दो बेटे हैं। रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे वह ट्रैक्टर लेकर खेत जुताई के लिए निकले थे। बताया गया कि जैसे ही गांव के बाहर
विज्ञापन



नहर की पटरी पर पहुंचे तो ट्रैक्टर का पहिया एक गड्ढे में चला गया। इससे पहले की अभिलाष ट्रैक्टर को काबू कर पाते ट्रैक्टर पलट गया। हादसा देख स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। कड़ी मेहनत के बाद अभिलाष को बाहर निकाला लेकिन मौत हो चुकी थी। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन पहुंचे। लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाने से उप निरीक्षक अवधेश कुमार ने लिखापढ़ी कर शव को चीरघर के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 23- घटनास्थल पर लिखापढ़ी करती पुलिस और जुटी भीड़

ट्रैक्टर पलटने से अधेड़ की मौत

फतेहपुर पीएसी अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था
ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहा था, गड्ढे में पलट गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed