फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सिर कुचल जाने से हुई थी किसान की मौत

सिर कुचल जाने से हुई थी किसान की मौत

Sun, 08 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सिर कुचल जाने से हुई थी किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धाता (फतेहपुर)। भुइयन बाबा मंदिर के पास शुक्रवार रात किसान की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने बोलेरो से कुचल जाने का जिक्र किया था वह सुबह पुलिस की छानबीन में निजी बस निकली। ट्रैक्टर के एक हिस्से में मिले पेंट खुरचन के सहारे पुलिस ने इस बस को ढूंढ निकाला और उसके ड्राइवर व खलासी को हिरासत में ले लिया है। दोनों ने मारपीट तो कबूल की लेकिन हत्या करने से इंकार कर रहे हैं। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर कुचल जाने को मौत की वजह माना गया है। इसके अलावा शरीर में कहीं भी गहरे चोट के निशान नहीं मिले हैं।

शुकुलपुर गांव निवासी विजय बहादुर सिंह उर्फ बब्बू पटेल लिहई गांव से गन्ना बोने की मशीन को ट्रैक्टर से जोड़कर रात में घर लौट रहे थे। उनका शव भुइयन बाबा मंदिर के पास मिला था। एक चप्पल ट्रैक्टर में लटकी थी और ट्रैक्टर से कुछ दूरी पर शव पड़ा था। पास में एक बेल्ट भी पड़ी हुई थी। पुलिस व परिजनों ने परिस्थिति देख हत्या माना। परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया कि बोलेरो सवारों से मारपीट हुई। इसके बाद बोलेरो से कुचलकर आरोपी भाग गए। सीओ के आश्वासन के बाद हंगामा खत्म हुआ था। देर रात भाई इंद्रजीत की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट व वाहन से कुचल देने की एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।
विज्ञापन


तफ्तीश के दौरान ही पुलिस व इंद्रजीत ने गन्ना बोने की मशीन (हल स्वरूप) में दूसरे वाहन का पेंट खुरचन की तरह लगा देखा। पता चला कि इस रंग की निजी बस इलाहाबाद से यात्रियों को लेकर निदौरा गांव आती है। निदौरा से सुबह वापस लौटती है। बस लाल व सफेद रंग की है। पुलिस के साथ इंद्रजीत भी निदौरा पहुंचे। वहां बस दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ी मिली। चालक कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के अधाव कुआं निवासी गणेश और खलासी कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाने के पुनवार निवासी शिवम को पुलिस ने स्कूल की छत पर सोते समय पकड़ लिया। पुलिस दोनों को देर रात ही थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट की बात तो कबूल कर ली है। पर, उनका कहना है कि इसके बाद वह लोग चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि मार्ग पर गड्ढा होने से अचानक ट्रैक्टर चालक ने मोड़ दिया था इससे बस टकरा गई थी। उनसे मारपीट हुई थी। इस दौरान बस में निदौरा व डेडासाई गांव के पांच यात्री भी थे। दोनों ने हत्या करना कबूल नहीं किया है।

इधर, पूरे दिन घटना से परिजनों में कोहराम मचा रह। पत्नी गीता और बेटी संध्या रो-रो कर बदहवास रहे। थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि अभी तफ्तीश चल रही है। चार-पांच यात्रियों को भी पूछताछ के लिए लाने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी विशेषज्ञ से राय ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed