फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   गोदभराई में न बुलाने पर पड़ोसी ने काटा हंगामा

गोदभराई में न बुलाने पर पड़ोसी ने काटा हंगामा

Tue, 14 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
गोदभराई में न बुलाने पर पड़ोसी ने काटा हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। पड़ोसी के घर गोदभराई की रस्म में आमंत्रण न आने पर पड़ोसी युवक ने सोमवार को नशे में जमकर हंगामा काटा। 100 की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस कर्मी उस पर काबू नहीं पा सके। आरोपी ने थानेदार व पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। बेटे के बीच बचाव में मां भी पुलिस से भिड़ गई। पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची। बाद में महिला को छोड़ दिया।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक परिवार में गोदभराई की रस्म थी। आयोजक के घर में वर और वधू पक्ष के काफी ग्रामीण इकट्ठा थे। आरोप है कि अचानक पड़ोसी जितेंद्र कुमार नशे में पहुंचा। वहहंगामा करते हुए आयोजक और उसके परिवार को अपशब्द कहने लगा। तभी 100 नंबर पीआरवी पहुंची। पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। थाना प्रभारी जीपी सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी से आरोपी की मां झगड़ने लगी। पुलिस मां और आरोपी बेटे जितेंद्र को थाने ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उसकी मां को थाने से छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदभराई में न बुलाने पर पड़ोसी का हंगामा
पुलिस पहुंची तो नशे में फेंका पत्थर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed