फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पिटाई से क्षुब्ध महिला ने लगा ली आग

पिटाई से क्षुब्ध महिला ने लगा ली आग

Sun, 15 Oct 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से क्षुब्ध महिला ने लगा ली आग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। किसी तरह से उसे बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। हालांकि परिजन अभी जिला अस्पताल में ही इलाज करा रहे हैं।

हुसैनगंज कस्बा निवासी हरिश्चंद्र की बेटी राधा देवी (30) की शादी आठ साल पहले थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी संदीप से हुई थी। उसके तीन बच्चे कुंदन, गुंजन और राधिका हैं। संदीप मजदूरी कर परिवार चलाता है। दंपति में शनिवार को खाना पकाने को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन


संदीप ने बताया कि इसके बाद पत्नी ने आंगन में केरोसिन डालकर आग लगा ली। यह देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। रजाई, कपड़े डालकर किसी तरह आग बुझाई गई। बचाने में वह भी मामूली रूप से झुलस गया। इसकी खबर पर मायके से राधा के पिता और मां पहुंची। मां रामा देवी ने बताया कि उसकी बेटी से दामाद दहेज की मांग करता था। वह काम पर भी नहीं जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीकर बेटी से गाली गलौज और मारपीट करता है। प्रताड़ना से बेटी परेशान हो गई थी। शनिवार की सुबह भी पिटाई की थी। इसके बाद आग लगाई है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।

पिटाई से क्षुब्ध महिला ने लगा ली आग
पति पर प्रताड़ित करने और पीटने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed