फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   छत से कूदकर चोर उड़ा ले गए नकदी, जेवरात

छत से कूदकर चोर उड़ा ले गए नकदी, जेवरात

Thu, 31 Aug 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
छत से कूदकर चोर उड़ा ले गए नकदी, जेवरात
छत से कूदकर घर में घुसे चोर, ले गए जेवर
विज्ञापन


फतेहपुर। बकेवर थाने से 200 मीटर की दूरी पर चोर बुधवार की रात एक घर से नगदी व जेवर समेट ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।


बकेवर थाना क्षेत्र के सराय बकेवर गांव निवासी संतोष कु मार ट्रक ड्राइवर हैं। इन्होंने बताया कि परिवार के लोग घर के कमरे में व बाहर बरामदे में सो रहे थे।
विज्ञापन


छत के रास्ते से चोर आंगन में कूद गए। यह कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 9500 रुपये नगद, सोने का हार, पांच ग्राम की एक अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल, चांदी की चूड़ी, बच्चों के पैर के कड़े, करधनी, एक जोड़ी तोड़ियां समेत लाखों का माल चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह परिजनों ने कमरे की अलमारी का लॉकर टूटा देखा तो सन्न रह गए। सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। संतोष ने बताया कि सीढ़ियों के रास्ते का दरवाजा खुला मिला। इससे कयास लगाया गया कि चोर छत से आंगन में कूदे हैं। चोरी के बाद सीढ़ियों का दरवाजा खोलकर चले गए।

थानेदार चंद्रभान सिंह ने बताया कि छानबीन की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

- थाने से 200 मीटर दूर वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed