फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   तीन घरों में घुसे चोर, ले गए लाखों का माल

तीन घरों में घुसे चोर, ले गए लाखों का माल

Wed, 05 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
तीन घरों में घुसे चोर, ले गए लाखों का माल
तीन घरों में घुसे चोर, ले गए लाखों का माल
विज्ञापन


फतेहपुर। सदर कोतवाली व हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की रात तीन घरों में घुसकर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। हुसैनगंज में एक परिवार के लोगों के जागने पर चोर मारपीट कर फरार हो गए। शहर में एक सराफ समेत दो घरों में चोरियां हुई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

किसान राधेश पुत्र रामप्रसाद हुसैनगंज थाने के जमरावां गांव निवासी हैं। इनका परिवार घर में अंदर के कमरों व छत पर सो रहा था। छत के रास्ते कमरों तक चोर पहुंचे। राधेश ने बताया कि कमरे में ताला लगा था। कुंडी काटकर चोर अंदर पहुंचे।
विज्ञापन


अलमारी से एक लाख रुपये नगद और पत्नी के 80 हजार कीमत के सोने चांदी के जेवर व लैपटॉप पार कर ले गए हैं। इसके बाद चोर पड़ोसी धर्मेंद्र मौर्या के घर पहुंचे। धर्मेंद्र मौर्या का परिवार आहट पर जाग गया। इन लोगों ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। लाठी डंडे से प्रहार कर चोर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के कलक्टरगंज इलाके में अजय सोनी सराफ अपनी पत्नी को मायके लेने गए थे। वह मंगलवार की शाम घर लौटकर आए। इन्होंने कमरों में लगे ताले टूटे पाए। कमरे से एलईडी टीवी, चार हजार रुपये नगद, चांदी के गणेश लक्ष्मी चोरी हो गए थे। इसी मोहल्ले के कैलाश गुप्ता के घर से चोर छत से प्लास्टिक सीटें पार कर ले गए।

- एक घर में मारपीट कर भागे चोर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed