फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जिंदा जलाई गई थी किशोरी, करीबी पर शक

जिंदा जलाई गई थी किशोरी, करीबी पर शक

Sun, 24 Feb 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिंदा जलाई गई थी किशोरी, करीबी पर शक
खागा (फतेहपुर)। खखरेरू थाना के ख्वाजीपुर थोन में मिली अधजली किशोरी के शव का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक उसे जिंदा जलाकर मार डाला गया। वहीं तीन दिन बीत जाने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। डाक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई हैं।
विज्ञापन


खखरेरू पुलिस ने ख्वाजीपुर थोन गांव से शुक्रवार को शव बरामद किया था। घटनास्थल में आसपास पुआल जला पड़ा था। उसके बीच में किशोरी का शव पड़ा था। घटनास्थल से कौशांबी जिले की पइंसा, पश्चिम शरीरा, जिले के धाता थाना क्षेत्र की सीमाएं जुड़ती हैं। तीन दिन बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। किशोरी के गले
विज्ञापन


में कार्बन मिला है। जिससे स्पष्ट है कि जब वह जली तो जिंदा थी। उसे जिंदा हालत में जलाया गया। सांसों से गले तक कार्बन पहुंचा। शव पुराना होने के कारण ज्वलनशील पदार्थ की स्थिति साफ नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया केरोसिन से जलाना माना जा रहा है। करीब 90 प्रतिशत जली थी। खास बात यह कि किशोरी के पीठ का हिस्सा नहीं जला है। उसे पीठ के बल लिटाने के बाद आग लगाई गई है। आशंका है कि आग लगाए जाने से पहले बेहोश रही होगी। किन हालातों में बेेहोश हुई इसका पता नहीं लग सका है। पुलिस भी मान रही है कि वारदात चर्चित होने के बाद भी कोई पहचान को नहीं पहुंचा है। इन हालातों में ऑनर किलिंग की संभावना भी हो सकती है। दुष्कर्म में बेहोश हो जाने पर जला देने की बात भी जांच के बिंदु में रखी गई है। पुलिस मान रही कि जलाने की वजह उसी समय होती है जब लड़की किसी को पहचानती रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed