फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पांच साल की बच्ची पर हमला, हालत गंभीर

पांच साल की बच्ची पर हमला, हालत गंभीर

Sun, 10 Feb 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची पर हमला, हालत गंभीर
फतेहपुर। हुसैनगंज के मोहद्दीपुर गांव में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गई पांच साल की बच्ची को अगवा कर उस पर जानलेवा हमला किया गया। पेट में चाकू जैसे धारदार चीज से घाव के निशान है। गंभीर हालत में सड़क किनारे एक खेत में वह मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से इंकार नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


असोथर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली मां-बेटी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शनिवार देर शाम मोहद्दीपुर गई थीं। बच्ची के पिता खाड़ी देश में नौकरी करते हैं। मां ने बताया कि वह समारोह के कामकाज में मशगूल थी। रात करीब आठ बजे बच्ची नहीं दिखाई दी। इधर-उधर तलाश करने पर भी पता नहीं चला तो अफरातफरी मच
विज्ञापन


गई। रिश्तेदार भी इधर-उधर तलाशने लगे। इसी बीच कुछ महिलाओं ने बताया कि एक लड़की सड़क के पास के खेत में लहूलुहान पड़ी है। सभी लोग भागकर पहुंचे तो देखा वह बेटी ही थी। सूचना पर पुलिस भी आ पहुंची। बताया जा रहा है कि बेटी करीब आधा घंटे से गायब थी। बच्ची की हालत गंभीर है। हुसैनगंज थानेदार आर के सिंह ने बताया कि बच्ची के पेट में धारदार घाव है। उसे उपचार के लिए तुरंत भेज दिया गया है। बच्ची गायब हुई थी, इस वजह से फिलहाल दुष्कर्म से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। उसके बयान के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची पर हमला, हालत गंभीर
- पुलिस को दुष्कर्म से इंकार नहीं
- रिश्तेदार के घर मां संग आई थी शादी समारोह में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed