{"_id":"5b65f8914f1c1b8d3e8b52c7","slug":"61533409425-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड की पत्नी ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड की पत्नी ने फांसी लगा जान दी
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लीपुर। होमगार्ड की पत्नी ने शनिवार भोर छप्पर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति के मुताबिक बेटा न होने के कारण पत्नी अवसाद में रहती थी। इसी से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
मलवां थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव निवासी महावीर की पत्नी रामकली (45) की दो बेटियां माया देवी (14) मंजू (6) हैं। उसका 25 जुलाई को बच्चेदानी का आपरेशन हुआ था। वह 30 जुलाई को डिस्चार्ज होकर घर पहुंची थी। महावीर भोर करीब चार बजे खेत गया था। बेटी माया की सुबह नींद खुली। उसने मां को छप्पर के बांस
में फांसी के फंदे पर लटकता देखा। वह चीख-पुकार मचाने लगी। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर होमगार्ड घर पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि बेटा न होने के कारण पत्नी अवसाद में रहती थी। बच्चेदानी का आपरेशन होने से अब बच्चा होने की उम्मीद खत्म हो गई थी। इसी अवसाद में आत्महत्या कर ली है। उसने हुसैनगंज थाने के मानपुर गांव पत्नी के मायके वालों को खबर दी। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि कोई आरोप नहीं लगाया गया है। महिला ने आत्महत्या की है। रिपोर्ट में नई बात सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
होमगार्ड की पत्नी ने फांसी लगा जान दी
-घर के बाहर छप्पर के नीचे फंदे में शव लटका मिला
- पति के मुताबिक बेटा न होने से अवसाद में उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो