{"_id":"5b47a44e4f1c1ba5468b624b","slug":"61531421774-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्कालीन डीएम का खनन आदेश निकला फर्जी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तत्कालीन डीएम का खनन आदेश निकला फर्जी
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। मौरंग खनन पट्टे के लिए तत्कालीन डीएम कुमार प्रशांत के कथित हस्ताक्षर से जारी आदेश फर्जी निकला। मामले की जांच के बाद खनन अधिकारी की ओर से दो पट्टाधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में विभाग के एक पूर्व कर्मचारी पर तलवार लटक रही है।
अढ़ावल घाट में भूमिधरी की जमीन पर निजी परमिट में तत्कालीन डीएम कुमार प्रशांत के लेटर पैड पर खनन का फर्जी आदेश पकड़ा गया है। आदेश की प्रति फैजाबाद जिले के दिनकरपुर निवासी शेष नारायण पांडेय और बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरियाखुर्द निवासी शिव कुमार ने खनन विभाग को दी गई थी। खनन की अनुमति होने और रकम
जमा कराए जाने का आदेश था। खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि पत्रांक संख्या के आदेश की दूसरी प्रति उनकी फाइल में नहीं थी। छानबीन में आदेश फर्जी होने का शक पैदा हुआ। जांच के बाद डीएम आंजनेय कुमार
विज्ञापन
सिंह के आदेश पर दोनों पट्टाधारक आवेदकों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक फर्जी आदेश पकड़ में आने से दफ्तर से जुड़े एक पूर्व कर्मचारी पर भी गाज भी गिर सकती है।
फर्जी लाइसेंस से खनन में दो पर केस
- जांच में तत्कालीन डीएम के लेटर पैड पर जारी आदेेश फर्जी निकला
- अढ़ावल घाट में भूमिधरी जमीन पर निजी परमिट के लिए हुआ था खेल
अमर उजाला ब्यूरो