फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बहनोई ने साली को अगवा कर किया गैंगरेप

बहनोई ने साली को अगवा कर किया गैंगरेप

Wed, 06 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
बहनोई ने साली को अगवा कर किया गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फतेहपुर। बहनोई ने साली को अगवा करके अपने साथियों संग दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने मंगलवार को मेडिकल परीक्षण कराया।

बकेवर थाना क्षेत्र के एक 22 युवती का आरोप है कि वह 23 जून की शाम जंगल जा रही थी। रास्ते में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गंधर्पी गांव निवासी भगौती प्रसाद उत्तम (रिश्ते में बहनोई) अपने साथियों संग मिले। उनके साथ कौशांबी के अचाकापुर निवासी राजेश, सुभाष थे। तीनों बाइक में जबरदस्ती बैठाकर गंधर्पी ले गए।
विज्ञापन


भगौती ने अपने नलकूप में तीन दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वे लोग उसे कौशांबी ले गए। कौशांबी में उसके साथ कई दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वापस गंधर्पी बहनोई के नलकूप ले आए। यहां उसे बकेवर पुलिस ने छापेमारी कर बचाया। पुलिस ने मौके से आरोपियों को छोड़ दिया। उसे रिपोर्ट न करने के लिए आरोपी डराते धमकाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पिता के साथ 28 जुलाई को थाने गई। थाने में सुनवाई न होने पर एसपी व आईजी से शिकायत की। इसके बाद कोर्ट में शिकायत की। कोर्ट के आदेश पर पीड़िता की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने की कार्रवाई की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed