{"_id":"59384f794f1c1b90038b45b0","slug":"61496862585-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीटियों को आटा डाल रहे वृद्ध को ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीटियों को आटा डाल रहे वृद्ध को ट्रैक्टर ने रौंदा
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चींटियाें को आटा डाल रहे वृद्ध को ट्रैक्टर ने रौंदा
पड़ोसी के ट्रैक्टर से हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
किशनपुर। थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में चींटियों को घर के बाहर आटा डाल रहे वृद्ध को पड़ोसी के ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में वृद्घ की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
वृद्ध इंद्रजीत शर्मा किशनपुर थाने के बरौलिया गांव निवासी थे। वह बुधवार की सुबह घर के बाहर चींटियों को आटा डाल रहे थे। तभी पड़ोसी अपना ट्रैक्टर मोड़ते हुए इंद्रजीत के दरवाजे पर पहुंच गया। चालक पीछे की ओर नहीं देख पाया। इससे इंद्रजीत ट्रैक्टर के पिछले पहियों की चपेट में आ गए। वृद्ध की चीख सुनाई देने पर चालक ने ट्रैक्टर में ब्रेक मारी। परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वृद्ध की हालत गंभीर देखकर सीएचसी हरदों ले जाया गया। यहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर वापस गांव आ गए। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि वृद्ध के बेटे दूसरे राज्य में नौकरी करते हैं। उन्हें ग्राम प्रधान ने खबर दी है। उनके आने के बाद पंचनामा भरकर कार्रवाई की जाएगी।