{"_id":"5c88041dbdec22141f00db1b","slug":"51552417821-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक निलंबित, डीपीआरओ के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहपुर। बजट मंजूरी के बाद भी बिना काम पूरा हुए आचार संहिता लग जाने से नाराज डीएम ने जिला पंचायतराज विभाग के एक लिपिक अभिषेक वाजपेयी को निलंबित कर दिया। डीपीआरओ अजय आनंद सरोज के निलंबन की संस्तुति की।
विज्ञापन
मामला यूं है कि ब्लाकवार नौ अंत्येष्टि स्थल बनने के लिए ढाई करोड़ रुपये जिले को शासन से मिले थे। जिला पंचायतराज अधिकारी की ओर से छह महीने तक इस पर कोई फाइल नहीं चलाई गई। जब आचार संहिता लगने की बात आने लगी तो फाइल आनन-फानन में फाइल संस्तुति के लिए भेजी गई। फाइल पर ढाई करोड़ रुपये का आर्डर भी हो गया लेकिन जब ब्लाकों के खाते में रकम डालने की बारी आई तो आचार संहिता लग गई। अब यह योजना की रकम को शासन में सरेंडर करने की स्थिति बन गई है। इसका पता चलते ही जिलाधिकारी संजीव सिंह ने फाइल तलब की। जिलाधिकारी ने इसमें विभागीय स्तर पर शिथिलता पाई। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने डीपीआरओ के निलंबन की संस्तुति कर दी। साथ ही जिला पंचायतराज विभाग के संबंधित पटल प्रभारी लिपिक अभिषेक वाजपेयी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।