फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   भांजे की शादी से लौटते समय एक की मौत, दूसरा घायल

भांजे की शादी से लौटते समय एक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 23 Feb 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
भांजे की शादी से लौटते समय एक की मौत, दूसरा घायल
फतेहपुर। भांजे की शादी से लौटते समय बाइक सवार चचेरे भाइयों को गुरुवार की रात लगभग दो बजे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


असोथर थाना क्षेत्र के टीसी गांव निवासी भोलाराम के बेटे प्रभात रैदास उर्फ महेंद्र (24) चचेरे भाई मनोज(20) के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के आकूपुर गांव गए थे। यहां भांजे धीरेंद्र की शादी में शामिल होने के बाद रात में दोनों लौट रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के असोथर मार्ग पर मीरपुर गांव के पास मौरंग लादने जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। पीछे दूसरी बाइक में रिश्तेदार थे। वह हादसा देखकर रुके। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। डाक्टरों ने प्रभात को मृत घोषित कर दिया। घटना से मां कलावती का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। मामा शिवलाल ने बताया कि प्रभात रैदास एक बीमा कंपनी में एजेंट थे। उससे छोटा रिंकू पंजाब के भटिंडा में रहता है। उसके आने के बाद शव अंतिम संस्कार करेंगे। दोनों से बड़े एक भाई की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। थानेदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की छानबीन की जा रही है। बाइक सवारों के पास हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed