फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   वाहन चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी रोक

वाहन चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी रोक

Sun, 20 Jan 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी रोक
फतेहपुर। शौचक्रिया को जंगल गई किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म करने का पांच अज्ञात लोगों पर आरोप लगा है। उधर, पुलिस किशोरी के साथ मारपीट किए जाने का दावा कर रही है। महिला ने वायरल वीडियो में बेटी के साथ दुष्कर्म होने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन


मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का है। घुमंतू लोहा तपाने का काम करने वाला एक परिवार करीब छह साल से हाईवे पर गंगा किनारे तंबू डालकर रहता है। परिवार की महिला का आरोप है कि गुरुवार देर शाम उसकी 16 साल की बेटी शौचक्रिया को गई थी। वह पूरी रात नहीं लौटी। बेहाल हालत में शुक्रवार भोर पहर लौटी। बेटी ने मां को
विज्ञापन


आपबीती बताई। महिला ने बताया कि बेटी को जंगल में पांच लोगों ने पकड़ लिया था। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध पर बेटी की पिटाई की गई। वह बेटी को लेकर असनी चौकी गई। चौकी से पुलिस ने थाने
विज्ञापन
विज्ञापन


में रिपोर्ट दर्ज कराने को भेजा। थाने में महिला ने आपबीती बताई। थानेदार आरके सिंह ने बताया कि किशोरी पास के भट्ठे से लकड़ी ले आई थी, तभी भट्ठे के लोगों से शुक्रवार रात मारपीट हुई थी। पीड़ित पक्ष मारपीट करने वालों को पहचानता नहीं हैं। पीड़ित पक्ष ने दुष्कर्म की बात नहीं बताई। मेडिकल में भी डाक्टर से दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया। मारपीट की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
पुलिस ने मारपीट में दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed