फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   एलटी लाइन का खंभा हाईटेंशन लाइन में छूने से मजदूर की मौत

एलटी लाइन का खंभा हाईटेंशन लाइन में छूने से मजदूर की मौत

Thu, 30 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
एलटी लाइन का खंभा हाईटेंशन लाइन में छूने से मजदूर की मौत
बिंदकी। दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत मशीन की मदद से लगाए जा रहे एलटी लाइन का पोल हाईटेंशन लाइन में छू गया। पोल पकड़े दो मजदूर चिपक गए। एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा मामूली रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के छोटे लालपुर गांव में दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत एलटी लाइन के लोहे के खंभे लगाए जा रहे हैं। बुधवार की देर शाम काम करते समय पोल को खड़ा करते समय हाईटेंशन लाइन
विज्ञापन


में छू गया। पोल पकड़े दो मजदूर गणेश प्रसाद उम्र (25) निवासी हरगरनपुर कोतवाली फतेहपुर व राजेश कुमार निवासी रमवां थाना थरियांव चिपक गए। राजेश कुमार तो किसी तरह से बच गया, लेकिन गणेश प्रसाद की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट से मजदूर की मौत
एलटी लाइन का पोल हाईटेंशन लाइन में छू गया
अमर उजाला ब्यूरो


बिंदकी। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के श्यामखेड़ा निवासी सेना के सेवानिवृत्त जवान को झांसा देकर आधार व एटीएम नंबर टप्पेबाज ने ले लिया। इसके बाद उसके खाते से पांच बार में 50 हजार रुपये पार कर दिए। जानकारी होने पर सेना के जवान के होश उड़ गए। कोतवाली बिंदकी में तहरीर दी है।

बुधवार को कोतवाली बिंदकी में दी गई तहरीर में सुबेदार खेड़ा गांव निवासी अमर सिंह ने बताया है कि 26 अगस्त को दोपहर एक बजे उसके मोबाइल पर काल आई। जिसमें कहा कि मैं बांबे हेड आफिस से बोल रहा हूं। आप का एटीएम बंद हो गया है, उसे चालू करने के लिए आधार और एटीएम नंबर बता दें। झांसे में आकर सेना के


जवान ने आधार और एटीएम नंबर उसे बता दिया। उसके पांच मिनट बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि 20 हजार, पांच हजार, चार हजार, चार हजार, 17 हजार मिला कर कुल 50 हजार निकाल लिए गए। कोतवाल एपी तिवारी ने सेना के जवान से कहा कि सभी जगह मैसेज चल रहे हैं। इसके बावजूद भी आपने अपना खाता आधार का नंबर देकर स्वयं ठगी के शिकार हो गए। कार्रवाई की जाएगी
झांसा देकर टप्पेबाज ने उड़ाए 50 हजार
- आधार एटीएम नंबर का लिया सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed