{"_id":"5b7efe8842c7924671663c4d","slug":"51535049352-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं जले चूल्हे, शव के पीछे राखी लेकर दौड़ी बहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं जले चूल्हे, शव के पीछे राखी लेकर दौड़ी बहन
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव के पीछे ‘राखी’ लेकर दौड़ी बहन
- गुरुवार को करंट से हुई थी दो भाइयों की मौत, करुण क्रंदन से पूरे गांव में छाया मातम
अमर उजाला ब्यूरो
जहानाबाद। रक्षा बंधन के चंद दिनों पहले दो भाइयों की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पंथू सिंह का पुरवा मे दो सगे भाइयों की बिजली से चिपक कर हुई मौत पर गुरुवार को जब एक ही घर से दो शव अंतिम संस्कार के लिए नजफगढ़ घाट ले जाए जाने लगे तो परिवार में कोहराम मच गया। दोनो भाइयों की कलाई पर राखी बांधने वाली बहन राखी लेकर बदहवास हालत में भाइयों के शवों की ओर दौड़ी। कहती जा रही थी कि भैया इस बार राखी किसके बांधूंगी। इस करुण क्रंदन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और हर आंख मे आंसू छलकने लगे।
गांव के अधिकांश घरों में बुधवार की शाम से ही चूल्हे नहीं जले। हालांकि पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए देर शाम को गांव वालों सहित जिला पंचायत सदस्य जयंती देवी वर्मा एवं भाजपा नेता रमाकांत वर्मा तथा स्थानीय निकाय के जिला अध्यक्ष जय सिंह सेंगर कैलाश शर्मा आदि पीड़ित परिवार को सांत्वना एवं ढांढस बंधाने पहुंचे।
बता दें कि क्षेत्र के ग्राम पंथी सिंह का पुरवा प्रसादपुर निवासी चंद्रपाल निषाद के पुत्र गया प्रसाद एवं विशाल की बुधवार दोपहर करंट में चिपक कर मौत हो गई थी। शोक में गुरुवार को विद्यालयों में शोकसभा का आयोजन कर विद्यालय बंद कर दिया गया। अपने साथी साथ पढ़ने वाले कक्षा के साथी गया प्रसाद एवं विशाल के अंतिम दर्शन हेतु गांव पहुंचे और दुख जताया। पिता निशक्त चंद्रपाल जो सब्जी बेचकर एवं त्रिपाल पड़े कच्चे मकान में रह कर बच्चों को पढ़ा लिखा कर पालन पोषण कर रहे थे, वह बदहवास दिखे। चंद्रपाल की पत्नी भुलिया की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे।
विज्ञापन
सड़क पर भर गया पानी
बकेवर। कस्बे में गुरुवार को भारी बारिश में बकेवर की गलियां जलमग्न हुई। स्टेट हाईवे पर बना नाला सफाई ना हो पाने के कारण पानी निकलना मुश्किल हो गया। राजेश गुप्ता, कामता प्रसाद तिवारी ने जल निकासी कराने की मांग की है। प्रधान सावित्री देवी का कहना है कि वहां पर नाले के ऊपर कई लोगों ने घरों का निर्माण कर रखा है इस वजह से नाले की सफाई कराना संभव नहीं हो रहा है। ब्यूरो
बुखार से किशोरी की मौत
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के बम्हनपुर गांव निवासी शिवशंकर की पुत्री मनोरमा (17) को कई दिन से उल्टी, दस्त, बुखार आ रहा था। जिसका इलाज प्राइवेट डाक्टरों से कराने पर उसे आराम नहीं मिला। तभी परिजन उसे सीएचसी बिंदकी ले कर आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो
अनिल बने जिला सचिव
बिंदकी। मलवां विकास खंड के सौंह गांव निवासी अनिल शुक्ला को शिवपाल सिंह यादव फैन्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विष्णु दयाल द्विवेदी ने जिला सचिव पद पर ताजपोशी की है। उनके मनोनयन पर जीत बहादुर यादव, कमलेश पंडित, ज्ञान सिंह यादव, छोटे प्रजापति , रवि सोनकर, रंजीत सोनकर ने स्वागत किया। ब्यूरो