{"_id":"5a78987f4f1c1b88268b8ac4","slug":"51517852799-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश मिले ट्रक के चालक और परिचालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहोश मिले ट्रक के चालक और परिचालक
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कस्बे से चार किलोमीटर दूर रविवार रात पुलिस ने ट्रक में बेहोश मिले चालक और परिचालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों रायबरेली के रहने वाले हैं जो कबरई गिट्टी लोड करने निकले थे।
रायबरेली जिले के सचेरी थाने के गौरी शंकर का पुरवा निवासी राम किशन (60) ट्रक चालक है। इन्हीं के साथ लालगंज थाने के खजूर गांव के जागेश्वर का बेटा राकेश कुमार (35) भी रहता है। दोनों रविवार की दोपहर ढाई बजे रायबरेली से कबरई के लिए निकले थे। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा से चार किलोमीटर दूर रात 11 बजे यह दोनों ट्रक में बेसुध मिले। वहां से गुजर रही पुलिस की गाड़ी निकली तो बीच रास्ते में ट्रक खड़ा देख जांच पड़ताल की।
ट्रक के केबिन में रामकिशन चालक वाली सीट पर औंधे लेटे थे जबकि राकेश चालक के पीछे की सीट पर बेसुध थे। इनके पास से मिले आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर ट्रक मालिक कालका प्रसाद सदर अस्पताल आए। ललौली एसओ ने बताया कि ललौली से आगे बढ़ने पर यमुना पुल के पास एक ढाबे में दोनों ने चाय पी थी। ट्रक मालिक कालका प्रसाद की ओर से किसी प्रकार की लूटपाट की तहरीर नहीं मिली है। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं होश में आने पर ही वारदात कैसे हुई यह पता चल सकेगा।