फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रक की टक्कर से किसान की मौत

ट्रक की टक्कर से किसान की मौत

Sun, 24 Feb 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से किसान की मौत
बहुआ(फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर ने शनिवार रात सड़क पार कर रहे किसान को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। ललौली पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ललौली थानाक्षेत्र के पवारनपुर गांव निवासी कृष्ण पाल सिंह का बेटा महेंद्र पाल सिंह उर्फ चुनूपप्पू सिंह (40) खाना खाने के बाद घर से रोड पर चाय की दुकान पर आए थे। लौटते समय बहुआ कस्बा बड़ी नहर पुल के पास सड़क पार करते समय बांदा की ओर जा रहे खाली ट्रक ने किसान को टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। परिजनों को खबर दी। परिजन महेंद्र को जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। महेंद्र
विज्ञापन


किसान के साथ ट्रक चालक भी थे। पहली पत्नी की करीब आठ साल पहले बीमारी से मौत हो गयी थी। दूसरी शादी सिधांव गांव की रानू देवी से एक साल पहले नौ मार्च 2018 को हुई थी। हादसे के बाद से मां विमला देवी व पत्नी रानू देवी रो-रोकर बेहाल हैं। एक बेटी रोशनी देवी (12) है। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
















सिरफिरे की तलाश में दी दबिश

आत्महत्या के प्रयास और दो मासूमों की जान खतरे में डालने की होगी रिपोर्ट
शुक्रवार को युवक ने मासूमों के साथ खुद को कमरे में बंद कर लगाई थी आग
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। अस्पताल से भाग निकले आरोपी राजा सिंह गौर की तलाश में इलाकाई पुलिस ने कई जगह छापे मारे लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस को कई घंटे छकाने के बाद यह हाथ लगा था। अब पुलिस ने परिजनों से तहरीर मांगी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास और आग लगाकर बच्चों की जान जोखिम में डालने की एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की है।

बता दें कि शहर के गढ़ीवा मोहल्ला निवासी अभिषेक उर्फ राजा सिंह ने मां व पत्नी से झगड़े के बाद खुद को दो मासूम बच्चों समेत कमरे में बंद कर लिया था। डीएम-एसपी को बुलाने की मांग की थी। पुलिस व दमकल कर्मियों को बच्चों को सकुशल बचाने के लिए लोहे की खिड़की काटनी पड़ी थी। आरोपी ने गैस सिलिंडर की पाइप खोलकर आग लगा दी थी। बच्चों और राजा को सुरक्षित बचा लेने पर सभी ने राहत की सांस ली थी। पुलिस कोतवाली ले जाने से पहले राजा सिंह को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर गई थी। वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस ने उसके साथियों और गढ़ीवा के जंगल में कई घंटे तक तलाश की। उसके परिजनों से पुलिस ने तहरीर मांगी है। आरोपी की पत्नी पूजा बच्चों को लेकर मायके चली गई है। चौकी इंचार्ज प्रशांत कटियार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। एफआईआर के लिए परिजनों से तहरीर मांगी गई है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed