फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   फर्जीवाड़ा कर दोबारा बेच डाला प्लाट

फर्जीवाड़ा कर दोबारा बेच डाला प्लाट

Sun, 20 Jan 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर दोबारा बेच डाला प्लाट
खागा। प्लाट खरीद में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जमीन को बेचने वाले व्यक्ति ने एक ऐसे प्लाट को
विज्ञापन

बेचा, जिसका सौदा कुछ साल पहले ही हो चुका था। नए मालिक ने जब प्लाट पर निर्माण की योजना बनाई तो विरोध होने पर उसे ठगे जाने का पता चला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

खागा कस्बे के पूर्वी कैनाल रोड की रहने वाली आशा देवी पत्नी ज्ञानेंद्र कुमार साहू ने सुजरही में 22 नवंबर 2013 को एक प्लाट खरीदा था। उनके साथ ही कुछ और लोगों ने भी यहां पर प्लाट खरीदे थे। आशा देवी का कहना है कि एक साल बाद जब वह प्लाट पर निर्माण की तैयारी करने लगीं तो लोगों ने बताया कि उनके साथ
विज्ञापन


धोखाधड़ी की गई है। निर्माण पर ऐतराज किया गया। यह सुनकर वह तहसील पहुंचीं और इसकी जांच कराई तो मामला सही मिला। पता चला कि वर्ष 2009 में यह जमीन रारी गांव की एक महिला के नाम पर दर्ज है। उन्होंने बेचने वाले व पैसा लेने वाले अधिवक्ता से यह बात की। उन्होंने पैसा वापस करने को कहा और आज-कल कहकर उन्हें दौड़ाते रहे। अब वह पैसा देने से भी इंकार कर रहे हैं। आशा देवी का आरोप है कि उन्होंने कोतवाली खागा में इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे का कहना है कि दोनों पक्ष के दस्तावेज देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर दोबारा बेच डाला प्लाट
निर्माण के समय खुली धोखाधड़ी, कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed