{"_id":"5b7daedf42c79246547c4833","slug":"41534963423-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देख बदमाश बाइक छोड़कर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को देख बदमाश बाइक छोड़कर भागे
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। करीब पखवारे भर से कस्बे में बदमाशों के चहलकदमी से लोगों की नींद हराम है। मंगलवार रात पुलिस को देखकर बदमाश बाइक छोड़ कर भाग गए। पुलिस बाइक कोतवाली ले गई। घटना के एक दिन पहले इसी स्थान के पास निर्माणाधीन प्लाट से चोर घर से सबमर्सिबल पंप खोल ले गए।
मोहल्ले के योगेश गुप्ता साहित दर्जनों लोगों ने बताया कि बदमाशों की चहलकदमी से लोगों की रात की नींद हराम हो गई है। लोग रात रात भर जाग कर अपने घरों और सामान की रक्षा कर रहे हैं। मंगलवार की रात चोर नगर के ललौली रोड मंडी समिति गली के पास मोटरसाइकिल लेकर पैदल जा रहे थे। तभी गश्त कर रही पुलिस की
बदमाशों पर नजर पड़ गई। पुलिस को देखकर बदमाश मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग निकले। बदमाशों के भाग जाने के बाद मोटरसाइकिल को पुलिस कोतवाली ले गई। बदमाशों के लगातार दो दिन से हो रही चहल कदमी से लोगों की नींद हराम हो गई है और लोग जाग जाग कर रात काट रहे हैं। उधर बदमाशों ने मोटरसाइकिल छोड़कर भाग जाने के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है और न ही अब तक किसी ने नगर व क्षेत्र में
विज्ञापन
मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बाइक कहीं बाहर से चोरी करके लाई गई थी और पुलिस के देख लेने के बाद मोटरसाइकिल सवार बदमाश छोड़ कर भाग निकले। हालांकि बाइक में नंबर प्लेट लगी हुई है पुलिस उस नंबर के हिसाब से भी जांच कर रही है ताकि बाइक के मालिक तक पहुंच कर बदमाशों का पता लगाया जा सके।
चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग परेशान
मंगलवार की रात पुलिस को देखकर बदमाश बाइक छोड़ कर भागे
अमर उजाला ब्यूरो