फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सफाई कर्मी के घर से दो लाख की चोरी

सफाई कर्मी के घर से दो लाख की चोरी

Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मी के घर से दो लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। छत के रास्ते घुसे चोरों ने सफाई कर्मी के घर से मंगलवार की रात लाखों का माल पार कर दिया। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। करीब एक माह पहले पड़ोसी के घर में चोरी हुई थी। इसका खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे के रैदास मोहल्ला निवासी प्रवेश कुमार सफाई कर्मी रात को परिवार संग बरामदे में सोये थे। परिवार के लोगों की सुबह नींद खुली। ग्रामीणों ने इसी दौरान खेत में उनके घर का बक्सा मिलने की खबर दी। बक्से में उनकी और परिवार की फोटो थी।
विज्ञापन


वह कमरे में दौड़कर पहुंचे। कमरे से बक्सा गायब देखकर मौके पर पहुंचे। कर्मी ने बताया कि छत के रास्ते से चोर घर में आए थे। छत जाने के दरवाजे की कुंडी खुली मिली है। बक्से में 20 हजार रुपये नकदी, पौने दो लाख कीमत के जेवरात थे। सारा माल चुरा ले गए हैं। एक माह पहले पड़ोसी ज्वाला प्रसाद के घर में चोरी हुई थी। चौकी इंचार्ज कल्यान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मी के घर से दो लाख की चोरी
खाली बक्सा खेत में पड़ा मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed