फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   शराब के नशे में पत्थरबाजी से दो घायल

शराब के नशे में पत्थरबाजी से दो घायल

Mon, 09 Oct 2017 07:07 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में पत्थरबाजी से दो घायल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। लौकहनखेड़ा गांव में रविवार की रात नशे में एक लड़की के ऊपर पत्थर फेंकने से बवाल हो गया। दो पक्ष आमने-सामने हो गए। पथराव शुरू हो गया। एक लड़की गंभीर रूप से घायल हुई। उसे गोपालगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, पीआरवी ने मौके पर पहुंच कर मुख्य आरेापी को हिरासत में लिया है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गांव के सत्य मोहन की बेटी नीलम (11) रात को दरवाजे पर खड़ी थी। आरोप है कि शराब के नशे में पड़ोसी बउवन ने ईंट फेंक कर मार दी। ईंट उसे लग गई। उसने परिजनों को बताया। सत्य मोहन उलाहना देने पहुंचे तो विवाद हो गया। इसी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई, मारपीट और पथराव हुआ।
विज्ञापन


करीब पंद्रह मिनट हुई पत्थरबाजी से खाना पीना कर दरवाजे पर सोने जा रहे ग्रामीण सहम गए। नीलम व सत्य मोहन दोनों को चोट लगी। पीआरवी ने बउवन को हिरासत में ले लिया है। एसओ गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि सत्य मोहन की ओर से बउवन, जागेश्वर, रंजीत, राजेश और अनिल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों पर शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी पर पत्थर फेंकने पर बवाल
शराब के नशे पड़ोसी ने मार दिया पत्थर, उलाहना देने पर पथराव
पथराव में दो घायल, पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा
चौडगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed