{"_id":"596bb33a4f1c1b4c768b45aa","slug":"41500230458-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल कर्मियों ने चलती कार में डंडा मारा, हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल कर्मियों ने चलती कार में डंडा मारा, हुई मारपीट
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल कर्मियों ने चलती कार में डंडा मारा
चौडगरा। कल्यानपुर थाने के बड़ौरी टोल प्लाजा पर शनिवार की शाम जमकर मारपीट हुई। कार सवारों का आरोप था कि चलती कार में टोल प्लाजा कर्मियों ने डंडे से हमला किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कालोनी निवासी संदीप सैनी, दिलीप सैनी, शिव बहादुर सिंह कार से कानपुर जा रहे थे। टोल प्लाजा बड़ौरी पहुंचने पर टोल कर्मियों ने कार को रोका। कार सवार लोगों ने लोकल गाड़ी का टोल न पड़ने की बात कही। इसके बाद कार को आगे ले जाने लगे।
तभी टोलकर्मी ने कार में डंडे से हमला कर दिया। यहां कई टोल कर्मी इकट्ठा हो गए। इनकी कार सवारों के साथ जमकर मारपीट हुई। टोल में मौजूद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाने में सूचना दी। पुलिस कार सवारों और टोल प्लाजा कर्मी अक्षयवर सिंह, राजू तिवारी, विनीत पांडे को थाने ले गई।
विज्ञापन
एसएचओ एके तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- दस दिन में टोल प्लाजा पर मारपीट की दूसरी घटना