{"_id":"594d61c94f1c1bc9678b45a9","slug":"41498243529-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजेदार की बाइकों में लगाई आग, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोजेदार की बाइकों में लगाई आग, हड़कंप
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजेदारों की बाइकों में लगाई आग, हड़कंप
हथगाम। थाना क्षेत्र के लखनीपुर ग्राम पंचायत के पनहा गांव में नमाज अदा करने गए रोजेदार की दो बाइकों में गुरुवार रात किसी ने आग लगा दी। पीड़ित ने तहरीर दी है।
गांव के रियाजुद्दीन की बाइक हाेंडा शाइन और प्लेटिना घर के बाहर टीन शेड के नीचे खड़ी थीं। यह रात को नमाज पढ़ने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ चले गए। लौटकर आए तो दोनों बाइकें जल रही थीं। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। रोजेदारों ने बताया कि आग को वक्त रहते देख लिया गया। बाइकों में लगी आग रियाजुद्दीन की भूसा की कोठरी तक पहुंच गई थी। आग और बढ़ती तो पूरा घर आग की चपेट में आ जाता।
गांव के कई घर और भी प्रभावित होते। पीड़ित का कहना है कि अराजकतत्वों ने आग लगाई होगी। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- नमाज अदा करने चला गया था परिवार