फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   प्रधान व बीडीसी के बीच सिर फुटौव्वल

प्रधान व बीडीसी के बीच सिर फुटौव्वल

Wed, 02 Aug 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रधान व बीडीसी के बीच सिर फुटौव्वल
प्रधान व बीडीसी के बीच मारपीट
विज्ञापन


हंसवा। थरियांव थाने के अतरहा गांव के प्रधान और बीडीसी पक्ष के बीच मंगलवार की शाम जमकर विवाद हुआ। इनमें लाठी डंडे चल गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।

ग्राम प्रधान शेर सिंह यादव व गांव के बीडीसी लल्लू यादव के बीच ब्लाक प्रमुख चुनाव में वोट देने को लेकर खुन्नस चल रही थी। प्रधान ने आवास योजना का लाभ एक परिवार को दिया था। बीडीसी का आरोप है कि आवास का दरवाजा सहन में लगाया जा रहा था। विरोध करने पर शेर सिंह मारपीट करने लगा। तभी उसने भी मारपीट की।
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग जुट गए। इनके बीच लाठी डंडे चटकने लगे। प्रधान की तहरीर पर बीडीसी, प्रमोद, प्रदीप, अयोध्या के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसओ बिपिन सिंह ने बताया कि प्रधान व बीडीसी को लहूलुहान होने पर मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दरवाजा खोलने को लेकर हुआ झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed