फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   3 member of interstate robbery gang arrested

अंतरराज्यीय लूट गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Fri, 09 Jan 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 09 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
3 member of interstate robbery gang arrested
ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बने उड़ीसा के तीन बदमाशों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि लूट का सारा माल अपनी महिला साथियों को देकर उड़ीसा भेज दिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने बताया कि उड़ीसा निवासी लुटेरे कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। निशानदेही पर अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

लुटेरे झांसी, उरई, बहराइच समेत कई जनपदों में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। लूट के  माल की बरामदगी के लिये उड़ीसा पुलिस से संपर्क किया गया है।
गौरतलब है कि गाजीपुर थाना क्षेत्र में बड़ागांव निवासी भोला सोनी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने रविवार  शाम को लाखों के जेवरातों भरा बैग लूट लिया था।
विज्ञापन


इससे एक माह पहले ललौली थाना क्षेत्र के बालाजी मंदिर के पास नीरज और विजय सर्राफ से आठ लाख रुपये की लूट की थी। पुलिस ने मामलों में माइकल गोविंदा निवासी पुरवागोत थाना कोरई जिला जाजपुर (उड़ीसा), मुन्नादास निवासी आशका गांव थाना कोरई जिला जाजपुर (उड़ीसा) और आहुल दुर्गा प्रसाद गुमुरकोंडा थाना नाथवारन जिला  विशाखापट्टनम (आंधप्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आहुल उड़ीसा में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाओं की खोजबीन में थानों और सर्विलांस टीम पड़ताल में जुटी थी। दोनों घटनाओं के समय सर्विलांस टीम ने उड़ीसा के मोबाइल नंबरों के  ट्रैस किए।

गाजीपुर पुलिस ने इलाके  में खोजबीन शुरू की तो पता चला कि कुछ उड़ीसा के लोग कपड़े बेचने के लिये रुके हुए हैं। इससे पुलिस को यकीन हो गया कि घटना को इन्होंने ही अंजाम दिया।

पुलिस ने इनके ठहरने वाले ठिकाने में छापेमारी की। जहां पर ललौली में सर्राफा व्यवसायियों से लूटी गई बाइक बरामद हो गई। पुलिस ने ललौली के पीड़ित सर्राफा व्यवसायियों को थाने में बदमाशों की पहचान कराई।

एसओ शिवमंगल सिंह ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में उड़ीसा से आये बदमाश लूट की घटनायें कर रहे हैं। यह ग्रामीणांचलों के ही सर्राफों की रेकी करते हैं। इसके बाद घटना को अंजाम देते हैं। घटना में मिलने वाले माल को अपनी महिला साथियों को देकर फौरन रवाना कर देते हैं।


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि उन्हें बचपन से ही गांव में लूटपाट की ट्रेनिंग दी जाती है। लुटेरे झांसी, उरई, बहराइच समेत कई जनपदों में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

लूट के  माल की बरामदगी के लिये उड़ीसा पुलिस से संपर्क किया गया है। उधर, ललौली थाने के एसएसआई दूधनाथ निषाद ने बताया कि बदमाशों की पड़ताल के लिए झांसी के प्रेमनगर थाने गये थे।

वहां भी बदमाशों की साथियों का पकड़े जाने का खुलासा हुआ है। यह लोग झांसी के रास्ते से ऊ रई और फतेहपुर तक आये थे। एसपी विनोद कुमार सिंह ने बदमाशों को पकड़ने के लिये सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह और थानेदारों को नकद पुरस्कार दिया है।


लुटेरा न बनने पर नहीं होती शादी
फतेहपुर। उड़ीसा के जाजपुर जिला के कोरई के पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि अगर वह लुटेरे न बने तो उनकी शादी भी नहीं होगी।

दरअसल, उस क्षेत्र में लड़की के साथ उनके मां-बाप शादी तभी करते हैं, जब युवक लुटेरा हो जाए और लूट कर परिवार को चला सके। ललौली थाने के एसएसआई दूधनाथ निषाद ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि लूट न कर पाने पर उनकी शादी नहीं होती है।  यह मजबूरी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed