फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पत्नी वियोग में पति ने फांसी लगाकर दी जान

पत्नी वियोग में पति ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 24 Feb 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
पत्नी वियोग में पति ने फांसी लगाकर दी जान
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के पमरौली गांव में पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध पति ने शनिवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा गया। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पमरौली गांव निवासी शिवमंगल का बेटा दिनेश कुमार(28) पूना में शटरिंग कारीगर था। उसकी एक मई 2017 को भगवान सिंह का पुरवा निवासी रमेश की बेटी शिवदेवी से विवाह हुआ था। करीब छह महीने पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर दिनेश पूना से लौट आया था। उसकी हालत बिगड़ती चली गई। बड़े भाई सुरेश ने बताया कि
विज्ञापन


बीमारी के दौरान ही दिनेश की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। महीने भर पहले वह पत्नी को लिवाने गया था, लेकिन वह नहीं आई। इससे वह परेशान रहने लगा था। रविवार की सुबह दिनेश के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से देखा गया तो छत के कुंडे पर साड़ी के फंदे से दिनेश लटका था। उसके ससुराल पक्ष और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के सामने दरवाजे को तोड़कर शव उतारा गया। उसकी पत्नी शिवदेवी अंतिम दर्शन को गांव आई। उसके बाद वापस लौट गई। उधर, एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या का मामला सामने आया है। आरोप लगने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी मायके से नहीं आई तो फंदा लगाकर जान दी
क्रासर----
गाजीपुर थाना क्षेत्र के पमरौली गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो


फोटो संख्या 9- जिला अस्पताल में भर्ती पटाखा फटने से झुलसे बच्चे।

पटाखा फटने से तीन भाई-बहन झुलसे
क्रासर-----
खेल-खेल में पटाखा अलाव में फेंकने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चककाजीपुर गांव में रविवार को बच्चों के खेल खेल में पटाखा फटने से तीन सगे भाई-बहन झुलस गए। बच्चों को जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया।
चककाजीपुर गांव निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में शुक्रवार रात बरात आई थी। अगवानी में न छूटने वाले पटाखे गली में पड़े थे। बच्चे पटाखों को उठा ले आए। अलाव के पास बेटी सोनी (10), नंदनी (5) व बेटा राज (8) पटाखों से खेल रहे थे। अचानक बच्चों ने अलाव में पटाखों को फेंक दिया। अलाव में तेज धमाका हुआ। धमाका सुनकर परिवार के लोग पहुंचे। तीनों बच्चों को झुलसा देखकर उनके होश उड़ गए। सोनी का एक हाथ और पैर काफी झुलसा है। नंदनी और राज का चेहरा झुलस गया है।
--------


फोटो संख्या 10- बिलंदा हाईवे पर डिवाइडर पार कर कूदी वैन

अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल
क्रासर-----
बाइक में टक्कर मार डिवाइडर से फांदी कार
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में रविवार को सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में दो घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बा निवासी राहुल पत्नी प्रिया को लेकर बाइक से शहर जा रहे थे। बिलंदा हाईवे पर बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी और कार डिवाइडर फांद कर दूसरी ओर चली गई। घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था।
दूसरी घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गांव निवासी अमीरे व धर्मराज बाइक से शहर आ रहे थे। शांतिनगर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

उधर, हथगाम थाना क्षेत्र के मंगरेमऊ निवासी वीरेंद्र पत्नी माया देवी को लेकर शादी समारोह में किशनपुर जा रहे थे। किशनपुर के अमनी के पास बाइकों की भिड़ंत में माया देवी बाइक से गिरीं। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। चालक हेलमेट पहने थे। वहीं, शहर के अशोक नगर निवासी सुरेंद्र सिंह हुसैनगंज थाने के चंदीपुर के पास किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें कानपुर रेफर किया गया। हथगाम थाने के अवाजीपुर निवासी सीताराम बाइक से शहर आ रहे थे। ज्वालांगज के पास टेंपो की टक्कर से घायल हुए। यह हेलमेट नहीं पहने थे। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।
----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed