फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   छात्र का बुलेट सवार मोबाइल लूटकर भागे

छात्र का बुलेट सवार मोबाइल लूटकर भागे

Thu, 06 Dec 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
छात्र का बुलेट सवार मोबाइल लूटकर भागे
फतेहपुर। राहगीरों का मोबाइल, चेन झपट्टा मारकर लूटने की वारदातें तेजी से शहर में बढ़ी हैं। पुलिस चौकी के पास से बुलेट सवार बदमाश सोमवार रात छात्र का मोबाइल लूटकर भाग गए। बाइक नंबर और एक आरोपी का नाम सामने आने के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शहर के राधानगर मोहल्ला निवासी शिवभोला का बेटा शिवम इंटर का छात्र है। वह सोमवार रात कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। चौकी के सामने चौराहे के पास पहुंचा था। घर से फोन आने पर मोबाइल निकाल कर बात करने लगा। तभी बुलेट सवार तीन बदमाश पहुुंचे। पीछे बैठे बदमाश ने छात्र का मोबाइल लूट लिया। साइकिल से छात्र
विज्ञापन


पीछा करने लगा। तभी लुटेरे ने बुलेट चालक साथी अभय परिहार को तेजी से भगाने की आवाज लगाई। सरेराह चौकी के सामने घटना से दहशत फैल गई। छात्र ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामले की छानबीन चालू की है। मामले में बुधवार दोपहर एफआईआर दर्ज की गई। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले माह शहर में आबूनगर, वर्मा चौराहा, महिला डिग्री कालेज के करीब तीन चेन स्नैचिंग की वारदातें सामने आई हैं। वहीं राहचलते मोबाइल लूट के पांच से छह मामले आ चुके हैं। चकबंदी सीओ, बीएसएनल कर्मी समेत कई मोबाइल लूटपाट की घटनाएं सामने आई। छात्र का मोबाइल लूटने में पुलिस के अहम सुराग अभय परिहार का नाम और बुलेट नंबर सामने आने के बाद लगा है। पुलिस की जांच में बुलेट सवार ठीक ठाक घरों के लड़के होना सामने आया है। वह स्कूल, कालेजों में पढ़ने वाले छात्र हैं। वह कई घटनाएं कर चुके हैं। पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच चुकी है।


छात्र का मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस कहीं न कहीं रडार में आए आरोपियों पर रहम बरतती दिखाई दे रही है। छात्र के परिजनों से बातचीत में पता चला कि छात्र साइकिल से घर लौट रहा था तभी उसके साथ रास्ते में वारदात हुई। वहीं पुलिस ने एफआईआर छात्र की मां सिया देवी की ओर दर्ज कराई है। एफआईआर में दिखाया गया कि सिया देवी अपने बेटे शिवम के साथ सामान लेने बाजार गई। दुकान के काउंटर पर मोबाइल रख दिया। वहीं से बुलेट सवार आए और मोबाइल उठाकर भाग निकले। चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले में अभी काफी कुछ निकलना बाकी है। छानबीन की जा रही है।
छात्र का मोबाइल लूटकर भागे
- सरेराह पुलिस चौकी के सामने कोचिंग से लौटते समय हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed